LATEST NEWS

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

'24 अवतार धाम' में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए सीएम सम्राट, राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने उपस्थित संत-महात्माओं, धार्मिक गुरुओं एवं श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए कहा कि चकोटी मठ का यह '24 अवतार धाम' आनेवाले समय में देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Samrat Chaudhary
Samrat Chaudhary - फोटो : news4nation

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध '24 अवतार धाम' पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव-सह-विष्णु महायज्ञ एवं संत महाकुंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री महाविष्णु के 24 अवतारों तथा अन्य विग्रहों की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने चकोटी मठ परिसर में स्थापित श्री महाविष्णु जी के '24 अवतार धाम' का शिलापट्ट अनावरण कर उसका लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित संत-महात्माओं, धार्मिक गुरुओं एवं श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए कहा कि चकोटी मठ का यह '24 अवतार धाम' आनेवाले समय में देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा सामाजिक समरसता, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण को मजबूत बनाते हैं।

चकोटी मठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राम सेवक दास शास्त्री जी महाराज ने फूलों की विशाल माला एवं पाग पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मठ के सेवादारों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मखाना माला, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, सांसद शांभवी चौधरी, पूर्व मंत्री सह विधायक महेश्वर हजारी, विधायक राजेश कुमार सिंह, विधायक अश्वमेघ देवी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा सहित अन्य अधिकारीगण, संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।