LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Samastipur prisoner escape: समस्तीपुर में बड़ी चूक, पुलिस हिरासत से महिला कैदी भागी

Samastipur prisoner escape: समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाने से महिला बंदी फरार हो गई। इस वजह से पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठ रहा है। इस संबंध में जांच और तलाश जारी है।

Samastipur prisoner escape
समस्तीपुर थाने से महिला बंदी फरार- फोटो : social media

Samastipur prisoner escape: समस्तीपुर के दलसिंहसराय पुलिस स्टेशन से एक महिला बंदी के भागने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। देर रात महिला ने पुलिस को चकमा दिया और थाने से ही फरार हो गई। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के अनुसार, केवटा गांव की रहने वाली भागीरती की बेटी रितु कुमारी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 170/26 दर्ज किया गया था। इसी मामले में उमेश राय की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। उसे महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखा गया था।

बताया जा रहा है कि रात के समय ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को नींद आ गई। इसी मौके का फायदा उठाकर बंदी चुपचाप वहां से भाग निकली। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, थाने में अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी गई।

Diarch GO

पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोज शुरू कर दी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोज शुरू कर दी है। कई संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। डीएसपी ने कहा है कि इस मामले में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महिला को पकड़ने के लिए एक खास टीम भी बनाई गई है। इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला बंदी को महिला हाजत में रखने के बजाय पुलिस बैरक में क्यों रखा गया।