LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

समस्तीपुर कॉलेज प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप, 'नंबर के लिए गलत काम' की वॉट्सएप चैट वायरल

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में एक सनसनीखेज खुलासा एक वायरल चैट से हुआ है. जिस प्रोफेसर पर बेहद गंभीर आरोप लगा है उन्होंने इसे साजिश बताया है. साथ ही पुलिस से इस मामले में शिकायत की है. अब जांच के बाद मामला पता चलेगा.

समस्तीपुर कॉलेज प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप, 'नंबर के लिए ग
समस्तीपुर कॉलेज प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप, 'नंबर के लिए गलत काम' की वॉट्सएप चैट वायरल- फोटो : NEWS 4 NATION AI

N4N डेस्क: बिहार के समस्तीपुर के एक कॉलेज के प्रोफेसर विवादों में घिर गए हैं। उन पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगा है। यह सनसनीखेज मामला दो छात्राओं के बीच वॉट्सएप चैट के वायरल होने के बाद उजागर हुआ है। इस चैट में 'नंबर के लिए गलत काम करना पड़ता है' जैसी गंभीर बातें सामने आई हैं।

प्रोफेसर ने किया आरोपों का खंडन 

चैट सामने आने पर प्रोफेसर ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे अपनी प्रतिष्ठा धूमिल करने की साजिश बताया और शुक्रवार (26 सितंबर, 2025) को दलसिंहसराय थाने और साइबर थाने में कुछ छात्रों और छात्राओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका दावा है कि फर्जी चैट तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से इंटरनेट पर प्रसारित किया गया है।

Diarch GO

चैट में लिखी गई हैं आपत्तिजनक बातें

वायरल चैट के स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि दो लोग आपस में बात कर रहे हैं। बातचीत की शैली से लग रहा है कि वे छात्राएं हैं। चैट में यह दावा किया गया है कि आरोपी प्रोफेसर कई लड़कियों से संबंध रखते हैं और उन्हें किराए के मकानों और होटलों में बुलाकर गलत काम करते हैं। चैट में एक कथित छात्रा की ओर से यह भी लिखा गया है, "क्या करुं… नंबर के लिए करना पड़ता है।"

पुलिस कर रही है जांच

एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वायरल चैट की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर टीम के सहयोग से मामले की गहराई से पड़ताल होगी और जांच में संदेहास्पद पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति (प्रोफेसर या छात्र-छात्रा) के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch