LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Samastipur Food Poisoning: श्राद्ध भोज के बाद मचा हड़कंप! समस्तीपुर में करीब 15 लोगों की तबीयत बिगड़ी

Samastipur Food Poisoning: समस्तीपुर के धमौन गांव में श्राद्ध भोज के बाद करीब 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पूरी-सब्जी खाने के बाद उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई।

Samastipur Food Poisoning

Samastipur Food Poisoning: समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव में सोमवार को श्राद्ध भोज के बाद अचानक करीब 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

पूरी-सब्जी खाने के बाद शुरू हुई परेशानी

जानकारी के अनुसार, लोगों ने श्राद्ध भोज में पूरी-सब्जी खाई थी। खाना खाने के कुछ समय बाद कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। एक साथ कई लोगों की तबीयत खराब होने से परिवार और गांव में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि बीमार हुए लोग एक ही परिवार के सदस्य और उनके कुछ रिश्तेदार हैं।

Diarch GO

आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया

तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन मरीजों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी का इलाज शुरू किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों में महिलाएं और बच्चे भी हैं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सिंह के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. अंकित राज और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों का उपचार किया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

डॉक्टरों को फूड प्वाइजनिंग का शक

डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। हालांकि, लोगों की तबीयत खराब होने की असली वजह क्या है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। भोज में खाए गए भोजन से ही परेशानी हुई या कोई दूसरा कारण था, यह जांच के बाद ही साफ होगा।फिलहाल मरीजों को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है और उनका इलाज जारी है।

NSIT
Nsmch

इन मरीजों का चल रहा इलाज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में शुभम कुमार, आंचल कुमारी, रंजन देवी, कृतिका कुमारी, निभा कुमारी, संजू कुमारी, नूतन देवी, सुनैना देवी, कंचन देवी, रिषभ कुमार, शिवम कुमार और अंकेश कुमार समेत अन्य प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से मामले पर नजर रखी जा रही है। भोजन के कारण तबीयत खराब हुई है या नहीं, इसकी अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी।