LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

Bihar Election 2025 : विभूतिपुर से जदयू की टिकट पर किस्मत आजमा रही रवीना कुशवाहा, 27 साल की उम्र में करीब दुगुने उम्र के पूर्व विधायक से रचाई थी शादी

Bihar Election 2025 : विभूतिपुर से जदयू की टिकट पर किस्मत आज

SAMASTIPUR : बिहार में आज 18 जिलों के 121 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराये जा रहे हैं। इस चरण में 1,314 उम्मीदवारों के लिए वोटर वोट डाले जा रहे हैं। समस्तीपुर जिले की बात करें तो यहाँ की विभूतिपुर सीट पर पूर्व विधायक रामबालक सिंह की दूसरी पत्नी रवीना कुशवाहा को जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 

यह राजनीतिक घटनाक्रम तब आया है जब उनके पति, पूर्व विधायक रामबालक सिंह, एक हत्या के मामले में आरोपी हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा है। रवीना कुशवाहा (उम्र लगभग 27 वर्ष) को टिकट मिलना, उनके पति की राजनीतिक विरासत को बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

बताते चलें की रवीना कुशवाहा पूर्व विधायक रामबालक सिंह की दूसरी पत्नी हैं, जिनसे उन्होंने पिछले वर्ष ही शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का निधन कैंसर की वजह से दो साल पहले हो गया था। रामबालक सिंह को तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। 

जेडीयू द्वारा रवीना कुशवाहा को टिकट देना बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। रवीना अब अपने पति के कानूनी और राजनीतिक संकट के बीच चुनावी मैदान में उतरकर, अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रही हैं। हाल ही में, रवीना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करते हुए भी देखा गया था, जहां उन्हें पीएम से आशीर्वाद मिला था।

NSIT
Nsmch