LATEST NEWS

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

समस्तीपुर में दहाड़े 'सन ऑफ मल्लाह': बोले- अपराधियों के मन से खत्म हुआ पुलिस का खौफ, अब सड़क पर उतरेगी VIP

समस्तीपुर पहुंचे VIP संस्थापक मुकेश सहनी ने प्रमोद कापर के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस पर शराब बिकवाने का आरोप लगाते हुए दी आंदोलन की चेतावनी।

समस्तीपुर में दहाड़े 'सन ऑफ मल्लाह': बोले- अपराधियों के मन स

Samastipur - विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाई बसही गाँव पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्वर्गीय प्रमोद कापर के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। सहनी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक प्रमोद के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, न्याय की यह लड़ाई जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप: "शराब बिकवाने में व्यस्त है पुलिस"

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मुकेश सहनी ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में हत्या की घटनाएं बढ़ने का एकमात्र कारण पुलिस की शिथिलता है। सहनी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अधिकांश पुलिसकर्मी शराब बिकवाने के काम में लगे रहते हैं, जिसके कारण अपराधियों के मन से पुलिस का डर समाप्त हो गया है।

दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

NSIT
Nsmch

पूर्व मंत्री ने पुलिस प्रशासन को सीधे शब्दों में चेतावनी दी कि इस मामले में दोषी बचने नहीं चाहिए और किसी निर्दोष को फंसाया न जाए। उन्होंने कहा कि अभी वह सिर्फ प्रशासन को चेता रहे हैं, लेकिन अगर जल्द ही सही तरीके से कार्रवाई नहीं हुई और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।