LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

मानवता शर्मशार! समस्तीपुर में महिला को डायन बताकर की पिटाई फिर अर्धनग्न कर गांव में घुमाया,4 गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले में अन्धविश्वास के चलते एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, महिला को डायन बताकर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे अर्धनग्न हालात में पूरे गांव में घुमाया

मानवता शर्मशार! समस्तीपुर में महिला को डायन बताकर की पिटाई फ
मानवता शर्मशार! समस्तीपुर में महिला को डायन बताकर की पिटाई फिर अर्धनग्न कर गांव में घुमाया- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:  विज्ञान के इस चरम दौर में भी बिहार के समस्तीपुर जिले में घटी एक घटना ने मानवता को शर्मशार कर दिया है. दरअसल जिले के  बिथान थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में अंधविश्वास के चलते एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. गांव के कुछ लोगों ने महिला को डायन बताकर पहले उसकी  बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे अर्धनग्न हालात  में पूरे गांव में घुमाया. जब महिला बेहोश होकर गिर पड़ी, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए. इस पुरे अमानवीय घटना का किसी ने वीडियों बना लिया और फिर इसे सोशल मिडिया पर साझा कर दिया. 


वीडियों हुआ वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है. इसके बावजूद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए बिथान थाना में 11 आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में बिथान थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों संतोष मुखिया, जीबछ मुखिया (दोनों पिता राज मुखिया), अमरनाथ मुखिया और सोनू मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी कर सभी दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी. 

Diarch GO

क्या है पूरा मामला 

घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव के सरपंच राज मुखिया के भतीजे प्रदीप मुखिया के बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसे कुछ लोगों ने जादू-टोना का प्रभाव मानते हुए गांव की एक महिला पर आरोप लगा दिया. सरपंच के दबाव में प्रदीप मुखिया अपने चचेरे भाई, सरपंच पुत्र, परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ साथियों के साथ महिला के घर जबरन घुसे. उन्होंने महिला को बाहर खींचकर डायन कहकर मारपीट की और फिर अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया. जब महिला बेहोश होकर गिर पड़ी, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए.