LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर ठोका, दर्दनाक मौत

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, बेखौफ अपराधियो

Bihar News: बिहार में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर भुआल गांव का है। जहां पल्सर सवार तीन बदमाशों ने बुलेट बाइक से जा रहे दो युवकों को निशाना बनाया। 

कब्रिस्तान तक खदेड़कर बरसाईं गोलियां

जानकारी अनुसार हमलावरों ने दोनों को रोककर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भुसकौल निवासी अमित कुमार उर्फ फेकन और जितवरिया निवासी राजीव कुमार (25) बुलेट से जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया। जान बचाने के लिए दोनों युवक पास के कब्रिस्तान की ओर भागे, लेकिन अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए वहीं गोलियों से भून दिया।

Diarch GO

एक की मौत, एक की हालत गंभीर 

अमित को पैर, आंख, पीठ और गले में कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजीव को तीन गोलियां लगी हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल राजीव को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

मौके से पिस्टल बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश पल्सर बाइक से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch