LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

Samastipur news - नाराज पत्नी को मनाने गए युवक को ससुरालवालों ने भगाया, आहत होकर होकर दो बच्चों के पिता ने की खुदकुशी

Samastipur news - नाराज पत्नी को मनाने गए युवक को ससुराल से बेइज्जत कर भगा दिया गया। इस घटना ने युवक को इतना आहत कर दिया कि वापस लौटते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ही। घटना के बाद परिवार सदमे में हैं।

Samastipur news - नाराज पत्नी को मनाने गए युवक को ससुरालवालो
पत्नी नहीं आई तो कर ली खुदकुशी- फोटो : NEWS4NATION

Samastipur - पत्नी की विदाई न होने से आहत होकर एक व्यक्ति ने  घर की बल्ली से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान मोहल्ले के दिवंगत नागेंद्र शाह के पुत्र  42 वर्षीय चंदन शाह के रूप में हुई है। मामसा समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दूधपुरा गांव से जुड़ा है। जहां गुरुवार शाम को यह घटना हुई है।   घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

नाराज पत्नी को मनाने पहुंचा था ससुराल

परिवार के लोगों ने बताया कि चंदन की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ साल पहले पत्नी के साथ रिश्तों में खटास आ गई थी। शिवरात्रि के दिन उनकी पत्नी सोनी देवी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके मोहम्मदपुर (दरभंगा) चली गई थीं। चंदन ने कई बार फोन कर पत्नी से वापस आने की अपील की, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। तीन दिन पहले वह ससुराल गया था, जहां न सिर्फ उसकी बेज्जती हुई, बल्कि उसे भगा भी दिया गया। 

बेज्जती का बोझ और पत्नी-बच्चों के बिना घर लौटने का गम चंदन बर्दाश्त नहीं कर सका। गुरुवार की शाम परिजनों को सूचना मिली कि चंदन ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर घर की बल्ली से फांसी लगा ली है।

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

घटना के बाद से रामपुर दूधपुरा गांव में शोक का माहौल है। मृतक चंदन शाह के परिजन लगातार रो-रो कर बेहोश हो जा रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि चंदन स्वभाव से शांत और मेहनती व्यक्ति था, लेकिन पारिवारिक तनाव ने उसकी जिंदगी छीन ली।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और वह लगातार पत्नी और बच्चों को घर वापस लाने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आत्महत्या के लिए किन परिस्थितियों ने उसे मजबूर किया।