LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

यौन शोषण और झूठी शादी के आरोप में सहायक जेलर गिरफ्तार; महिला ने एसपी ऑफिस में काट ली थी नस

समस्तीपुर में यौन शोषण के आरोप में सहायक जेलर आदित्य कुमार गिरफ्तार। महिला ने पत्नी होने का दावा कर एसपी ऑफिस में नस काट ली थी।

यौन शोषण और झूठी शादी के आरोप में सहायक जेलर गिरफ्तार; महिला

Samastipur -  बिहार के समस्तीपुर जिले में एक हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यौन शोषण, मारपीट और धोखे से शादी करने के आरोप में दलसिंहसराय अनुमंडलीय उपकारा के सहायक काराधीक्षक (Assistant Jailer) आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी जेलर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मंदिर में शादी और 3 साल का लिव-इन

 पीड़ित महिला, जो गया की रहने वाली है, ने दावा किया है कि वह पहले पति पर चल रहे मुकदमे के दौरान कोर्ट में आदित्य से मिली थी। मदद का भरोसा देकर आदित्य ने नजदीकियां बढ़ाईं और मंदिर में शादी कर ली। महिला का आरोप है कि वे गया में सरकारी आवास पर 3 साल तक पति-पत्नी की तरह रहे। जब आदित्य का ट्रांसफर समस्तीपुर हुआ, तो वह दीपावली पर दलसिंहसराय आ गई, जहां उसे आदित्य के किसी अन्य महिला से संबंधों का पता चला।

Goal 2026

एसपी ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा

 आरोपों के मुताबिक, जब महिला ने दूसरी महिला से संबंधों का विरोध किया, तो 30 नवंबर को उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। इसके बाद महिला ने दलसिंहसराय स्थित सरकारी आवास पर हंगामा किया और एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी हाथ की नस काट ली थी। महिला का कहना है कि जेलर उसे पत्नी मानने से इनकार कर रहा है और पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बना रहा था।

मां ने कहा- बेटे को ब्लैकमेल कर रही महिला

दूसरी तरफ, इस मामले में सहायक जेलर की मां सरिता देवी ने भी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उनके बेटे को बदनाम कर पैसे ऐंठने के लिए ब्लैकमेल कर रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है।

NSIT
Nsmch