LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

Bihar Special Trains: इंडिगो संकट के बीच रेलवे की बड़ी पहल, रेलवे ने दौड़ायी स्पेशल ट्रेनें, दरभंगा–दिल्ली और पटना–दिल्ली रूट पर मुसाफ़िरों को मिलेगी राहत, टाइम नोट कर लें

Bihar Special Trains: इंडिगो एयरलाइंस के हज़ारों फ्लाइट कैंसिल होने से देश भर में मची अफ़रातफ़री के बीच रेल डिवीजन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए लंबी दूरी की कई स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है।

Bihar Special Trains
: इंडिगो संकट के बीच रेलवे ने दौड़ायी स्पेशल ट्रेनें- फोटो : social Media

Bihar Special Trains: इंडिगो एयरलाइंस के हज़ारों फ्लाइट कैंसिल होने से देश भर में मची अफरातफ़री के बीच रेल डिवीजन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए लंबी दूरी की कई स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। जब आसमान का रास्ता ठप हुआ, तब रेलवे ने जमीन का रास्ता खोला और यात्रियों के बोझ को बांटने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली।

 समस्तीपुर डिवीजन प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से दरभंगा और पटना से दिल्ली स्थित आनंद विहार टर्मिनल के लिए नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। जनसंपर्क अधिकारी रंजीत कुमार सिंह के मुताबिक, एयरलाइंस संकट को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

पटना–दिल्ली स्पेशल (02395/02396):

गाड़ी संख्या 02395 पटना से 7 दिसंबर की रात 20:30 बजे खुलेगी और अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी में 02396 आनंद विहार से 8 दिसंबर को 19:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 14:00 बजे पटना लौटेगी।

दरभंगा–दिल्ली स्पेशल (05563/05564):

गाड़ी संख्या 05563 दरभंगा से 7 दिसंबर को 18:15 बजे खुलेगी और अगले दिन 21:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी में 05564 9 दिसंबर को रात 00:05 बजे दिल्ली से खुलेगी और 23:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

अतिरिक्त पटना–दिल्ली स्पेशल (02309/02310):

गाड़ी संख्या 02309 पटना से 6 और 8 दिसंबर को 20:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

NSIT
Nsmch

वापसी में 02310 7 और 9 दिसंबर को 19:00 बजे आनंद विहार से खुलकर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुंचेगी।

इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ान रद्दीकरण से मुसाफ़िरों में ग़ुस्सा, बेचैनी और बेबसी का माहौल है। एयरपोर्ट्स पर भीड़ बढ़ने के बीच रेलवे की इस तत्पर पहल से यात्रियों को न सिर्फ़ सहारा मिला है, बल्कि लंबी दूरी तय करने का विश्वसनीय विकल्प भी मिल गया है।

इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से उम्मीद है कि हज़ारों यात्री अपने गंतव्य तक बिना परेशानी और समय पर पहुंच सकेंगे। रेलवे ने एक बार फिर साबित किया है कि संकट की घड़ी में वही जनता की असली जीवनरेखा है