LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Teacher News: ACS सिद्धार्थ का कड़ा एक्शन, एक साथ 5 शिक्षकों को कर दिया निलंबित, घपला पकड़ाया तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों के भी उड़े होश...

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने 5 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में शिक्षकों को निलंबित किया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

ACS Siddharth
ACS Siddharth action- फोटो : social media

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए एससीएस एस सिद्धार्थ तमाम कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद कई जिलों से गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर विभाग ने बड़े घोटाले को पकड़ा है। इस मामले  में कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, बाजितपुर करनैल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में करीब 60 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

विद्यालय निर्माण में घोटाले का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय के निर्माण और चारदीवारी निर्माण में अनियमितता की शिकायत विधायक रणविजय साहू से की थी। विधायक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को जांच के निर्देश दिए। डीईओ के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) कुमार सत्यम की अगुवाई में जांच की गई। रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जिसके बाद कार्रवाई की गई। 

Diarch GO

60 लाख का गबन

रिपोर्ट में सामने आया कि विद्यालय निर्माण कार्य में 60 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधन समिति और अन्य सदस्यों को नहीं दी गई। निर्माण कार्य का भुगतान सीधे एजेंसी को न कर एक शिक्षक के निजी खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। चारदीवारी निर्माण में 20 लाख रुपये की लागत दिखाई गई, जबकि वास्तविक लागत काफी कम थी। पांच शिक्षकों पर कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जांच रिपोर्ट के आधार पर पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ये शिक्षक हुए निलंबित

पूर्व प्रधानाचार्य (सेवानिवृत्त) तरुण कुमार झा, वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य विकास कुमार झा, शिक्षक अमरेन्द्र कुमार, शिक्षक राजीव कुमार, शिक्षक चंदन कुमार इन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।  बीईओ राकेश कुमार ने बताया कि डीईओ के आदेश पर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

NSIT
Nsmch

फर्जी दस्तावेज से नौकरी करने वाले शिक्षक पर भी गिरी गाज

दूसरी ओर समस्तीपुर के परिहार क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज से नौकरी करने का मामला भी सामने आया है। मध्य विद्यालय शिवनगर के प्रखंड शिक्षक राम दिनेश राय पर फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने का आरोप लगा है। जांच में खुलासा हुआ कि उनके दस्तावेजों में दो अलग-अलग जन्मतिथियां दर्ज हैं, जिससे सरकारी सेवा में धांधली की पुष्टि हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) प्रमोद कुमार साहू ने बीडीओ आलोक कुमार को शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग की इन सख्त कार्रवाइयों से संकेत मिल रहा है कि अब सरकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।