LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar police - 12 महीने के कार्यकाल में हजारों लोगों का घर बसाया, एक भी नहीं उजाड़ा, तबादले के बाद बेटी की तरह महिला थानाध्यक्ष को किया विदा, आंखों से छलके आंसू

Bihar police - महिला थानाध्यक्ष के तबादले के बाद इलाके के लोगों के आंसू छलक पड़े। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को गांव की बेटी की तरह विदा किया।

Bihar police - 12 महीने के कार्यकाल में हजारों लोगों का घर ब
महिला थानाध्यक्ष को दी गई विदाई- फोटो : दीवाकर दिनकर

Saharsa - हाल के दिनों में जिस तरह पुलिस पर लोगों ने हमले किए, उसके बाद अगर यह कहें कि इन्ही ग्रामीणों की आंखों में एक महिला थानाध्यक्ष के तबादले के बाद  लोगों की लोगों की आंखों में आंसू थे। ग्रामीणों के लिए महिला थानाध्यक्ष ने इतना काम किया कि जब तबादले का समय आया तो उसे बेटी की तरह विदा किया। 

Diarch GO

दरअसरल, कोसी क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार द्वारा किए गए हालिया तबादलों के तहत, महिषी प्रखंड के जलई थाने की थानाध्यक्ष ममता कुमारी का तबादला सुपौल के बिपरा थाना क्षेत्र में हो गया है। आज सहरसा के जलई थाना क्षेत्र में उनकी विदाई के लिए एक भावुक समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में हजारों ग्रामीणों ने ढोल बजाकर और फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान कई ग्रामीण भावुक हो गए।

NSIT
Nsmch

जलई थाना क्षेत्र के मनवोर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष तनजीम अहमद ने बताया कि ममता कुमारी ने मात्र 12 महीने के कार्यकाल में हजारों लोगों के घरों को टूटने से बचाया और किसी का भी घर उजाड़ा नहीं। उन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। वह जलई थाने में पदस्थापित होने वाली पहली महिला थानाध्यक्ष थीं।

"लोगों ने मुझे बेटी जैसा सम्मान दिया"

News4Nation के संवाददाता से बात करते हुए, पूर्व थानाध्यक्ष ममता कुमारी ने कहा कि उन्हें थाना क्षेत्र के लोगों ने एक बेटी के रूप में सम्मान दिया। उन्होंने भी हमेशा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "मैंने किसी का घर बर्बाद नहीं किया और इसी का नतीजा है कि आज मेरी विदाई पर इतने लोग भावुक हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि कई थानाध्यक्षों का तबादला होता है, लेकिन इस तरह की विदाई बहुत कम लोगों को मिलती है। यह उनके कर्तव्य और ईमानदारी का परिणाम है।

रिपोर्ट - दिवाकर कुमार दिनकर