LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime News : सहरसा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : सहरसा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर की

SAHARSA : जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के गोरपारा गांव में देर रात पारिवारिक विवाद में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति की पहचान महेश्वर झा के रूप में की गई है। जो गोरपारा गांव के रहने वाले थे। मृतक दो दिन पूर्व दिल्ली से अपने गांव लौटे थे। इस बीच बीते कल दिनांक 16/09/2025 को देर रात उनके सिर और पैर में गोली मारी गई। जिसके बाद घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद मौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सहित नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के साथ पुलिस की टीम पहुंची। मौके पर डॉग स्कॉयड और एफएसएलकी टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है। 

वहीं नवहट्टा थाना क्षेत्र के लोगों ने थाना पर आरोप लगाते हुए कहा की वह दलाल के भरोसे चल रहा है। थाना में कार्य अब नवनियुक्त थानाध्यक्ष  अखिलेश कुमार के जिम्मे आया है। देखनेवाली बात होगी कि अब थाना दलाल या थानाध्यक्ष के भरोसे चलेगा। 

कई लोग ये भी आरोप लगाते हैं कि एक आवेदन में केस दर्ज करने के लिए नवहट्टा थाना के दलाल दस हजार रुपए तक लेते है। तबतक केस दर्ज नहीं करते हैं। जबतक पैसे न मिल जाए। यह दुर्भाग्य की बात है।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट