LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : सहरसा में रसोई गैस की किल्लत से मचा हाहाकार, उपभोक्ताओं ने कालाबाजारी का लगाया आरोप, एजेंसी में पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar News : सहरसा में सरकार के दावे के खिलाफ रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा है. उपभोक्ताओं ने गैस की कालाबाजारी का आरोप लगाया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : सहरसा में रसोई गैस की किल्लत से मचा हाहाकार, उप
रसोई गैस के लिए हाहाकार - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : जिले के नवहट्टा स्थित 'माँ भगवती एचपी गैस ग्रामीण वितरक' केंद्र पर बुधवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गैस सिलेंडर पाने के लिए सैकड़ों कार्ड धारक सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े दिखे, लेकिन दोपहर बीत जाने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आलम यह है कि चार दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे क्षेत्र में भारी अफरा-तफरी का माहौल है।

उपभोक्ताओं ने लगाया भेदभाव और कालाबाजारी का आरोप

लाइन में खड़े परेशान उपभोक्ताओं का सीधा आरोप है कि गैस एजेंसी द्वारा आम जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि जहाँ एक ओर घंटों लाइन में खड़े गरीब लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर 'रिश्वत' लेकर ब्लैक में गैस सिलेंडरों की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी के भीतर से ही कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे पात्र कार्ड धारकों के हक पर डाका डाला जा रहा है।

Diarch GO

मौके पर तैनात पुलिस, भीड़ को काबू करना हुआ मुश्किल

स्थिति बिगड़ती देख नवहट्टा पुलिस को मौके पर पहुँचना पड़ा। पुलिस बल लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और हंगामे को शांत कराने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें गैस नहीं मिल जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। एजेंसी परिसर में मची इस अफरा-तफरी से बाजार के सामान्य कामकाज पर भी काफी बुरा असर पड़ा है।

सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर

गौरतलब है कि हाल ही में बिहार सरकार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया था कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है और किल्लत की खबरें महज एक अफवाह हैं। लेकिन नवहट्टा की जमीनी हकीकत इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। कार्ड धारकों ने सवाल उठाया है कि यदि भंडार में गैस की कमी नहीं है, तो फिर आम लोगों को समय पर सिलेंडर क्यों नहीं मिल रहा और उन्हें घंटों लाइन में क्यों तपना पड़ रहा है?

NSIT
Nsmch