LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : सुरक्षा के नाम पर चौकीदार ने मांगी 50 हज़ार रूपये की रिश्वत, नहीं मिलने पर दुर्गा पूजा करने की नहीं दी अनुमति, आयोजकों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

Bihar News : मेला कमेटी से सुरक्षा के बदले चौकीदार ने पाँच दिनों के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की माँग की. नहीं मिलने विजयादशमी पर दुर्गा पूजा करने की अनुमति नहीं दी.....पढ़िए आगे

Bihar News : सुरक्षा के नाम पर चौकीदार ने मांगी 50 हज़ार रूपय
चौकीदार में मांगी रिश्वत - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : सहरसा जिले के डरहार थाना के पुलिसकर्मियों पर दुर्गा पूजा समारोह में बाधा डालने और रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय निवासी सुनील सादा के नेतृत्व में सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार से की है।

सुरक्षा के बदले 50 हजार की रिश्वत?

ग्रामीण सुनील सादा ने बताया कि उन्होंने दुर्गा पूजा मेला में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डरहार थाना में लिखित आवेदन दिया था। उनका आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ तीन चौकीदारों को तैनात किया और उनमें से एक ने मेला कमेटी से सुरक्षा के बदले पाँच दिनों के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की माँग की। जब कमेटी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो पुलिस ने विजयादशमी पर दुर्गा पूजा करने की अनुमति नहीं दी। इस वजह से पूजा समारोह में बाधा आई।

Diarch GO

चौकीदार पर धमकी देने का भी आरोप

सुनील सादा का कहना है कि जब उन्होंने चौकीदार की शिकायत थानाध्यक्ष से की, तो उन्हें झूठे केस में फँसाने की धमकी दी गई। इस घटना को लेकर स्थानीय बीजेपी नेता रंजीत यादव ने भी पुलिस की कार्यशैली पर गहरी चिंता जताई है और इसे निंदनीय बताया है। 

एसपी से गुहार

दुर्गा पूजा भंग होने से नाराज ग्रामीणों ने 1 अक्टूबर, 2025 को पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर डरहार पुलिस और चौकीदार की कार्यशैली की जाँच कर न्याय की गुहार लगाई है।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर की रिपोर्ट