LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : सहरसा में 72 घंटे में खुला सिर कटे शव का राज, प्रेम प्रसंग के चलते दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

Bihar Crime : सहरसा में सिर कटे शव का राज खुल गया है. बताया जा रहा है की प्रेम पसंग को लेकर दोस्त ने उसे मौत के घाट उतार दिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : सहरसा में 72 घंटे में खुला सिर कटे शव का राज,
प्रेम प्रसंग में हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले में सनसनी फैलाने वाले सिर कटे शव मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सुरसर नदी किनारे 12 फरवरी को एक अज्ञात युवक का बिना सिर वाला शव बरामद हुआ था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद अब यह साफ हो गया है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते योजनाबद्ध तरीके से की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने सबसे पहले मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में की, जो नवहट्टा थाना क्षेत्र के नारायणपुर का निवासी था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच की दिशा संदिग्धों की ओर मोड़ी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी दर्शन यादव उर्फ दर्शन कुमार को धर दबोचा।

Diarch GO

पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी दर्शन यादव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने खुलासा किया कि प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के कारण उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से ही उन्होंने हत्या के बाद शव का सिर काटकर अलग कर दिया था और उसे नदी किनारे फेंक दिया था।

एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी इस मामले में एक बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, इस वारदात में दर्शन यादव के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने उन सभी सहयोगियों को चिन्हित कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए जिले के विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।

NSIT
Nsmch

72 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल का खुलासा होने से स्थानीय लोगों ने सहरसा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है। शुरुआती तौर पर पहचान छिपाने के लिए सिर काटने जैसी क्रूरता ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पेश की थी, लेकिन टीम की मुस्तैदी ने आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है और मामले में आगे के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

छोटू सरकार की रिपोर्ट