LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सहरसा में बिहार अधिकार यात्रा की एंट्री, तेजस्वी ने सरकार को घेरा, भीड़ से मिला भरपूर समर्थन

Tejashwi Yadav Adhikar Yatra: सहरसा ज़िले में बिहार अधिकार यात्रा के दौरान राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का ज़बरदस्त स्वागत हुआ।

सहरसा में बिहार अधिकार यात्रा  की एंट्री, तेजस्वी ने सरकार क
तेजस्वी ने सरकार को घेरा- फोटो : reporter

Tejashwi Yadav Adhikar Yatra: सहरसा ज़िले में  बिहार अधिकार यात्रा के दौरान राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का ज़बरदस्त स्वागत हुआ। बैजनाथपुर पहुँचकर उन्होंने स्व. बी.पी. मंडल को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजद नेत्री सूदी देवी और राजद नेता आलोक कुमार समेत हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भीड़ उमड़ने से कार्यक्रम चुनावी माहौल का अंदाज़ा देने वाला रहा।

तेजस्वी यादव ने हज़ारों कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने पटना और जहानाबाद से शुरू हुई इस यात्रा का ज़िक्र करते हुए दावा किया कि “जहां भी हम पहुँच रहे हैं, वहां हज़ारों लोग सड़कों पर उतरकर हमारे साथ खड़े हो रहे हैं।”

Diarch GO

राजद नेता ने मौजूदा नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकारी दफ्तर और थाने भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के अड्डे बन गए हैं। हालात यह हैं कि लोग अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं करते। अपराध इस हद तक बढ़ चुका है कि नागरिक हर वक़्त ख़ौफ़ के साये में जी रहे हैं।”

तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा को जनता की आवाज़ बताते हुए कहा कि यह सिर्फ़ राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि बिहार की अवाम के हक़ और इन्साफ़ की लड़ाई है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मौजूदा सरकार ने नौजवानों को रोज़गार नहीं दिया, किसानों को राहत नहीं दी और भ्रष्टाचार की जड़ों को और गहराया है।

NSIT
Nsmch

सहरसा में उमड़ी भीड़ और नाराज़ जनता की आवाज़ यह इशारा करती है कि बिहार अधिकार यात्रा अब सरकार के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। राजद इस यात्रा के ज़रिये जनता की नब्ज़ टटोलने और सत्ता विरोधी लहर को अपने पक्ष में मोड़ने की पूरी कोशिश में है।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर