LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News: मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Bihar News: सहरसा मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की मौत ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ...

Saharsa Mandal Jail
मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत- फोटो : reporter

Bihar News: सहरसा मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी विशुनदेव शर्मा की मौत ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्तर कटैया वार्ड संख्या 11 निवासी विशुनदेव पिछले तीन माह से मारपीट के एक मामले में जेल में बंद थे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत को लेकर जेल प्रशासन और अस्पताल के बयान में विरोधाभास सामने आया है।जहां प्रशासन का कहना है कि कैदी की मौत इलाज के दौरान हुई, वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मृतक को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

Goal 2026

परिजनों का आक्रोश: "तबीयत बिगड़ी थी, तो हमें सूचना क्यों नहीं दी?"

मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि विशुनदेव की तबीयत खराब होने की जानकारी समय रहते नहीं दी गई, बल्कि मौत के बाद फोन कर उन्हें सूचना दी गई, जो बेहद गंभीर और अमानवीय है।परिजन यह भी जानना चाहते हैं कि "तीन महीने से जेल में बंद व्यक्ति की तबीयत अचानक इतनी बिगड़ गई कि इलाज तक का मौका नहीं मिला? क्या उसे पहले से कोई बीमारी थी या कुछ और?"

मामले की जांच शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और प्रशासन ने जांच शुरू करने की बात कही है।लेकिन इस मौत ने जेल की स्वास्थ्य सेवाओं और कैदियों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर