LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

4 लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, बिहार की सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाई

4 लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, बिहार की सीम

Supaul - 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी भीमनगर द्वारा  26 नवंबर को गश्ती एवं चेकिंग ड्यूटी के दौरान भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में 45वीं वाहिनी के कमान अधिकारी जे. के. शर्मा ने अवगत कराया कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतत रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी सतना के जिम्मेदारी क्षेत्र में, सीमा स्तंभ संख्या 202/3 के निकट नेपाली मुद्रा की संभावित तस्करी की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान संचालित किया गया।

Diarch GO

अभियान के दौरान लगभग 17:45 बजे एक नीले रंग की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR 50J 4749), जो प्राप्त सूचना से मेल खाती थी, नेपाल से भारत की ओर आते हुए संदिग्ध अवस्था में रोक कर जांच की गई। पूछताछ में संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम किशोर कुमार साह, निवासी ग्राम श्रीपुर, जिला सुनसरी (नेपाल) बताया।

तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से कुल 4,00,000/- (चार लाख) नेपाली रुपये बरामद किए गए। बरामद मुद्रा के संबंध में पूछताछ किए जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्पश्चात बरामद नेपाली मुद्रा एवं मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए मौके पर आवश्यक जब्ती सूची एवं अन्य कागजात तैयार किए गए।

NSIT
Nsmch

गिरफ्तार व्यक्ति, बरामद मुद्रा एवं मोटरसाइकिल को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना भीमनगर को सुपुर्द कर दिया गया। संपूर्ण कार्रवाई एसएसबी के मुख्य आरक्षी (सामान्य) जेरमिया तथा अन्य बलकर्मियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्र