LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School News: स्कूल की सड़क बनी खुला शौचालय, न्यूज4नेशन की खबर पर जागा प्रशासन, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

Bihar School News: एक स्कूल का प्रांगण और सड़क खुले शौचालय में तब्दील हो गई है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम लोगों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया है।...

School Road Turns Open Toilet Action
न्यूज4नेशन की खबर पर जागा प्रशासन- फोटो : reporter

Saharsa: जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल का प्रांगण और सड़क खुले शौचालय में तब्दील हो गई है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम लोगों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। गंदगी और बदबू के कारण इलाके में बीमारी फैलने का डर भी लोगों को सता रहा है।

मामला अन्नपूर्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय बराही का है। यहां स्कूल के सामने से गुजरने वाली सड़क पर रोजाना खुले में शौच किया जा रहा था। यही सड़क करीब एक हजार घरों की आबादी के लिए मुख्य रास्ता है। इसी मार्ग से सामुदायिक भवन, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र तक लोगों का आना-जाना होता है। लेकिन सड़क पर फैली गंदगी के कारण अब यह रास्ता लगभग ठप पड़ गया था।

Diarch GO

स्थिति इतनी बदतर हो गई कि स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और हजारों ग्रामीणों ने मिलकर पुलिस से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। इसके बाद नवहट्टा थाना में आवेदन देकर सड़क को खुले शौच से मुक्त कराने की मांग की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने हजारों छात्रों और शिक्षकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया और साफ-सफाई तथा सार्वजनिक जगहों को स्वच्छ रखने की नसीहत दी।

NSIT
Nsmch

इसके साथ ही पुलिस टीम महादलित राम टोला इलाके में भी पहुंची, जहां लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी दी गई कि अगर आगे से स्कूल परिसर या सड़क पर गंदगी फैलाते हुए कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि खुले में शौच करने वाले चिन्हित लोगों को नवहट्टा थाना की ओर से नोटिस भेजा जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता, तो गंदगी के कारण इलाके में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता था। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों को उम्मीद है कि अब स्कूल परिसर और सड़क को गंदगी से मुक्ति मिल सकेगी और छात्रों की पढ़ाई-लिखाई भी सुचारू रूप से चल पाएगी।

रिपोर्टर- छोटू सरकार