LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime:अनुमंडल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar Crime: पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के चपरासी को एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Crime:अनुमंडल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, र
Bihar Crime:अनुमंडल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार- फोटो : REPORTER

Bihar Crime: रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई। पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के चपरासी विनोद कुमार ठाकुर को एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर ली रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार ठाकुर ने बिक्रमगंज के धनगांईं गांव निवासी राकेश कुमार ठाकुर से जमीन विवाद के निराकरण के लिए एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत ली। जैसे ही उसने रुपये लिए, पहले से तैयार निगरानी विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया और पूछताछ के बाद अपने साथ पटना ले गई।

एक लाख 60 हजार में हुई थी डील

निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चपरासी ने जमीन विवाद मामले में पीड़ित से कुल एक लाख 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया और पैसे के लेन-देन के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

दो-तीन महीने में सातवीं कार्रवाई

गौरतलब है कि रोहतास जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। बीते दो-तीन महीनों के भीतर निगरानी विभाग और सीबीआई की यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है, जिससे जिले के भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत