LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : बिहार के 'दूसरे खान सर' बने संजीत कुमार, मात्र 11 रूपये में करा रहे BPSC, CTET सहित बड़े कोर्स की पढ़ाई, छात्रों की उमड़ी भीड़

Bihar News : बिहार के 'दूसरे खान सर' बने संजीत कुमार, मात्र

SAHARSA : बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच, सहरसा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है और संस्थापकों की तुलना प्रसिद्ध शिक्षक खान सर से की जा रही है। शहर के आर एस CTET क्लासेज़ के संस्थापक संजीत कुमार ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक क्रांतिकारी पहल की है। उन्होंने BPSC, CTET, SSC और इंटर लेवल जैसे बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं और कोर्स की पढ़ाई की फीस मात्र ग्यारह रुपये रखी है। 

मामूली फ़ीस 

संस्थान के डायरेक्टर संजीत कुमार ने इस कदम के पीछे की अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि, "गरीब स्टूडेंट को नीचे से उच्च स्तर तक पहुंचाना मेरा प्रथम प्राथमिकता है। हमने मात्र ग्यारह रुपये में बड़ी कोर्स की पढ़ाई करवाते हैं।"

गरीब छात्रों को शिक्षित करना ही लक्ष्य

संजीत कुमार ने अपनी इस व्यवस्था की तुलना बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से करते हुए कहा कि, "ऐसी व्यवस्था बिहार सरकार भी नहीं उपलब्ध करवाई है।" उन्होंने जोर दिया कि बहुत से छात्र एवं छात्राएँ हैं जो आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने मात्र ग्यारह रुपये की फीस पर शिक्षा का यह 'दरबार' खोल दिया है।संस्थान अपनी उत्तम व्यवस्था और गरीब छात्रों के लिए न्यूनतम शुल्क (₹11) के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

एडमिशन के लिए सीट सीमित

संजीत कुमार ने छात्रों से अपील की है कि अगर कोई छात्र सहरसा में कोचिंग के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, तो वे जल्द से जल्द मात्र ग्यारह रुपये लेकर आएं और एडमिशन करवाएँ, क्योंकि सीटें सीमित हैं।अगर आप इस पहल के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो आप आर एस CTET क्लासेज़, सहरसा में संस्थापक संजीत सर से संपर्क कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार की रिपोर्ट