LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime:बिहार में चाकू मार कर युवक की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Bihar Crime: मामूली कहासुनी ने देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

Bihar Crime:बिहार में चाकू मार कर युवक की हत्या, आरोपी फरार,
चाकू मार कर युवक की हत्या, आरोपी फरार- फोटो : REPORTER

Bihar Crime: रामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरना गांव में आपसी विवाद के चलते हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। मामूली कहासुनी ने देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक और आरोपी दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों गांव से बाहर एक छोटी पुलिया के पास बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं शुरू हुई, जो कुछ ही पलों में खूनी झड़प में बदल गई। आरोपी ने गुस्से में आकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

युवक को गर्दन और छाती पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।मृतक के परिजनों ने बताया कि चाकू मारने वाला युवक उसी गांव का है, लेकिन विवाद की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार का कहना है कि दोनों के बीच पहले कभी किसी बड़ी रंजिश की जानकारी नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठे किए। एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि चाकू मारकर हत्या की घटना हुई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि गांवों में छोटी-छोटी बातों पर भी कैसे हिंसा जानलेवा रूप ले रही है।पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, जबकि मृतक के घर में मातम और सन्नाटा पसरा है .

रिपोर्ट- देवव्रत तिवारी