LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Saharsa news: सहरसा में डायल 112 टीम पर हमला, दो युवकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस से मारपीट

Saharsa news: सहरसा के हिंदूपुर गांव में दो युवकों को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया। पांच नामजद सहित 15 लोगों पर केस दर्ज।

 Saharsa news
सहरसा में पुलिस के साथ मारपीट!- फोटो : news4nation

 Saharsa news: सहरसा से बड़ी खबर सामने आई है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव के वार्ड संख्या 08 में दो युवकों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में दो युवकों को बंद कर रखा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की पहचान कहरा प्रखंड के सिरादेय पट्टी निवासी भैरव कुमार और राहुल कुमार के रूप में की।

क्या है आरोप?

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक बिना अनुमति घर में घुसकर मोबाइल से फोटो खींच रहे थे। इसी वजह से उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। जब पुलिस उन्हें छुड़ाने पहुंची और ग्रामीणों को समझाने लगी, तभी भीड़ उग्र हो गई। आरोप है कि कुछ महिलाओं समेत कई लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी काम में बाधा डाली।

Diarch GO

वीडियो हुआ वायरल

पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ और पुलिस के बीच झड़प देखी जा सकती है।

पुलिस की कार्रवाई

काफी प्रयास के बाद पुलिस दोनों युवकों को सुरक्षित थाने ले आई। वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी निर्मल यादव उर्फ ढालों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

सहरसा छोटू सरकार