LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar girls success story: सहरसा की वैष्णवी ने इंटर में लहराया परचम, हर विषय में दिखाई काबिलियत, सादगी और मेहनत का नतीजा

Bihar girls success story: एक ऐसी कामयाबी की दास्तान सामने आई है, जिसने न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे समाज का सर फख्र से ऊंचा कर दिया है।...

Saharsa Vaishnavi excels in Inter shines in every subject
सादगी और मेहनत का नतीजा- फोटो : reporter

Bihar girls success story: सहरसा ज़िले से एक ऐसी कामयाबी की दास्तान सामने आई है, जिसने न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे समाज का सर फख्र से ऊंचा कर दिया है। नवहट्टा प्रखंड के मुरादपुर पंचायत, सिमरले वार्ड नंबर 10 की होनहार बेटी वैष्णवी ने इंटरमीडिएट आर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 फीसदी अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है।

वैष्णवी ने कुल 500 में से 442 अंक हासिल किए हैं, जो उनकी काबिलियत और मेहनत की जीती-जागती मिसाल है। उनके विषयवार अंक भी बेहद काबिले-तारीफ रहे हिंदी में 87, संस्कृत में 97, म्यूजिक में 85, इतिहास में 83 और भूगोल में 90 अंक लाकर उन्होंने हर विषय में अपनी पकड़ साबित की है।

Diarch GO

राजकीय प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय,सहरसा की छात्रा वैष्णवी मूल रूप से मुरादपुर पंचायत की रहने वाली हैं। उन्होंने सहरसा में रहकर अपने माता-पिता के साथ पढ़ाई की और सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी कामयाबी हासिल की। उनके पिता रामप्रसाद मुखिया कलेक्ट्रेट में यूडीसी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माताममता कुमारी एक शिक्षिका हैं। परिवार की सादगी और शिक्षा के माहौल ने वैष्णवी को आगे बढ़ने की मजबूत प्रेरणा दी।

उनकी इस सफलता के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल है। खासकर मल्लाह समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है, जहां लोग इसे अपनी सामूहिक उपलब्धि के तौर पर देख रहे हैं। हर कोई वैष्णवी की तारीफ करते नहीं थक रहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ कर रहा है।वैष्णवी का ख्वाब है कि वह आगे चलकर सिविल सेवा में जाकर मुल्क की सेवा करें। उन्होंने अपने साथियों को पैगाम देते हुए कहा कि अगर कामयाबी चाहिए तो मोबाइल से दूरी और किताबों से दोस्ती बेहद जरूरी है।

NSIT
Nsmch

वैष्णवी की यह कामयाबी इस बात की गवाही देती है कि लगन, मेहनत और मजबूत इरादों से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। यह सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए एक रोशनी की किरण है।

रिपोर्ट- छोटू सरकार