LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

बिहार में डराने वाली घटना, ट्रेन में सीट के विवाद में एक की हत्या, बेरहमी से सिर पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

सहरसा रेलवे स्टेशन पर अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में सीट कब्जा करने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Saharsa Train Seat Dispute
Saharsa Train Seat Dispute- फोटो : news4nation

Bihar News :  सहरसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सीट को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में सीट कब्जा करने को लेकर शुरू हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल हुए ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में दो आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया था, जबकि छह अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।  मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम क्षेत्र के भेड़दरी वार्ड संख्या-24 निवासी मो. हनीफ के पुत्र मो. अनीस (38) के रूप में हुई है। वह पेशे से ऑटो चालक था और सहरसा से मधेपुरा के बीच ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में दो पुत्र तबरेज (15), परवेज (14) और एक पुत्री शहजादी खातून (12) हैं।


परिजनों के अनुसार, भेड़दरी वार्ड संख्या-24 निवासी मो. निजाम अपनी सास मोमिना बीबी को अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14617) में बैठाने सहरसा रेलवे स्टेशन गए थे। इसी दौरान सीट घेरने को लेकर महिषी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-13 निवासी मुसद सादा (66) और उनके पुत्र रमेश सादा (26) समेत अन्य लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के 8-9 लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। 

Diarch GO


इसी बीच बीच-बचाव करने पहुंचे मो. अनीस को हमलावरों ने बेरहमी से पीटा और ट्रेन की बोगी के अंदर उसका सिर पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची रेल पुलिस को देखते ही कई आरोपी फरार हो गए, जबकि दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया गया।

NSIT
Nsmch

गंभीर रूप से घायल अनीस को पहले सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने उसे सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसका ब्रेन काम करना बंद कर गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद जीआरपी पुलिस अब तक मामले के छह आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे परिवार में नाराजगी है।


इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव अबुजर खान और जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर हुसैन भेड़दरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

छोटू सरकार की रिपोर्ट