LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

सहरसा में गरजे नीतीश कुमार: सम्राट चौधरी का हाथ थाम दिया बड़ा संकेत, बोले- '21 साल में बदला बिहार का चेहरा'

सहरसा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' का भव्य स्वागत; सीएम ने गिनाई विकास की उपलब्धियां और सम्राट चौधरी की ओर किया बड़ा इशारा।

सहरसा में गरजे नीतीश कुमार: सम्राट चौधरी का हाथ थाम दिया बड़

Saharsa - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' आज सहरसा पहुंची, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शाहपुर में नवनिर्मित आरओबी (ROB) का निरीक्षण किया और डीबी रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और सांसद दिनेश चंद्र यादव सहित भारी संख्या में महिला शक्ति और एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Diarch GO

सम्राट चौधरी को लेकर मंच से बड़ा इशारा

जनसभा के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हाथ खड़ा करवाकर जनता का अभिवादन कराया। राजनीतिक हलकों में इसे भविष्य के नेतृत्व और एनडीए की मजबूती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम ने सम्राट चौधरी की मौजूदगी में एकजुटता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।

"2005 से पहले बिहार में था अंधेरा"


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "2005 से पहले बिहार की स्थिति ऐसी थी कि लोग अंधेरा होने के बाद डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकलते थे। हमने पिछले 21 वर्षों में बिहार को उस अंधकार से निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।" सीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, महिला आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि सहरसा सहित पूरे बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है।

जीविका दीदियों को मिला सम्मान और संबल


मुख्यमंत्री ने अपनी सबसे महत्वाकांक्षी योजना 'जीविका' की चर्चा करते हुए महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि बिहार में अब तक लगभग 10 लाख 75 हजार जीविका समूहों का गठन हो चुका है, जिससे करोड़ों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मान-सम्मान और रोजगार देकर बिहार ने पूरे देश में मिसाल कायम की है। कार्यक्रम को लेकर नगर आयुक्त प्रभात रंजन ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

रिपोर्ट - छोटू सरकार