LATEST NEWS

  • Motihari EOU Raids
  • Bihar EOU Raid: बिहार में अहले सुबह EOU की रेड, BJP नेता के ठिकानों ताबड़तोड़ छापेमारी से

  • Patna Crime
  • Patna Crime News:पटना के VIP इलाके में चेन स्नैचिंग, सामान खरीदने निकली महिला को बनाया निशाना

  • Patna Traffic Diversions
  • Patna Traffic Update: पटना में मतगणना को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, गोलघर-बांकीपुर समेत इन मार्गों पर रोक

  •  Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी गुत्थी
  • Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी

  • MLC Election Results 2026
  • MLC Election Results 2026: बिहार- यूपी समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की मतगणना जारी, 28 सीटों के

Saharsa Police: विधानसभा चुनाव से पहले सहरसा में बढ़ी पुलिस की सख्ती! थाना प्रभारी सुबोध कुमार की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप

Saharsa Police: सहरसा सदर थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले शहर में अर्धसैनिक बलों के साथ छापेमारी अभियान चलाया। नशीली पदार्थ बेचने वालों पर उनकी खास नजर है।

Saharsa Police
छापेमारी से मचा हड़कंप- फोटो : news4nation

Saharsa Police: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए सहरसा पुलिस सतर्क मोड में आ गई है। सहरसा सदर थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने सोमवार देर शाम पूरे शहर में अर्धसैनिक बलों के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया और असामाजिक तत्वों में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी की नजर खासकर नामजद अपराधियों और नशीली पदार्थ बेचने वालों पर है। उनका लक्ष्य साफ है — चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देना और नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाना।

सुबोध कुमार का सख्त लेकिन रणनीतिक अंदाज़

थाना प्रभारी सुबोध कुमार अपने शांत और मधुर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अपराधियों के लिए उनका निशाना बेहद कठोर है। जो उन्हें उनके बाहरी रूप से आंकने की गलती कर रहे हैं, वे गलतफहमी में हैं।सोमवार की रात उन्होंने अपने तेज तर्रार दिमाग और रणनीतिक सोच का परिचय दिया। उन्होंने डीबी रोड से अर्धसैनिक बलों के साथ गश्त शुरू की और फिर गाड़ी को वही रोककर गांधी पथ की गलियों में पैदल मार्च करते हुए छापेमारी की। यह रणनीति इसलिए अपनाई गई ताकि अपराधियों को भनक न लग सके।

शराब और नशीली पदार्थ के तस्करों पर नकेल कसने की कोशिश

छापेमारी का मुख्य उद्देश्य शराब और नशीली पदार्थ के अवैध कारोबार पर रोक लगाना था। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हालांकि, सोमवार की छापेमारी में पुलिस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि “हर डाल पर अगला बैठा है” — यानी सूचना देने वालों का नेटवर्क अपराधियों तक तेजी से पहुंच जाता है। इसके बावजूद पुलिस ने कई संदिग्ध ठिकानों को चिह्नित कर लिया है और आगे की कार्रवाई की तैयारी जारी है।

सहरसा से दिवाकर कुमार