LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : सहरसा पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान से 245 लोगों के चेहरे पर लौटी ख़ुशी, पुलिस ने 35 लाख मूल्य के लौटाए चोरी और गुम हुए मोबाइल

Bihar News : सहरसा पुलिस ने 35 लाख से अधिक मूल्य के खोये और चोरी हुए मोबाइल लोगों को वापस लौटाए हैं. इससे सैकड़ों लोगों के चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिली है.....पढ़िए आगे

Bihar News : सहरसा पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान से 245 लोगों के च
लोगों के वापस मिले मोबाइल - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : बिहार पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान न सिर्फ पीड़ितों के चेहरे का मुस्कान लौटा रही है बल्कि सरकार व पुलिस के प्रति लोगों में विश्वास भी पैदा कर रही है। जी हां कुछ ऐसा ही दिखा सहरसा में जब पुलिस ने कैम्प लगाकर एक साथ दर्जनों लोगों के बीच उनका छीना या गुम हुये मोबाइल उसे वापस किया। 

वही मोबाइल पाने की खुशी उनलोगों के चेहरे स्पष्ट झलक रही थी। निश्चित रूप से सरकार व पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान नीति लोगों के चेहरे की मुस्कान लौटाने में कामयाब हो रहा है। और इसको लेकर लोगो ने भी थैंक्यू सहरसा पुलिस कहकर हौसला अफजाई की है। दरअसल सहरसा में बदमाशों के द्वारा आम लोगो से मोबाइल छीनतई या फिर लोगो के हाथो से खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस करने के लिए आज रविवार को सहरसा पुलिस केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित कर कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार एवं एसपी हिमांशु ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन मुस्कान के छठे फेज में वैसे लोगों को मोबाइल वापस किया। जिनसे उनका मोबाइल या तो छीन लिया गया था या फिर उनका मोबाइल किसी तरह खो गया था। 

छिनतई व खोने के बाद मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके थे। पर वैसे लोगो को एसपी के गोपनीय शाखा से कॉल आज पुलिस केंद्र मोबाइल ले जाने के लिए बुलाया गया ।औऱ वहां कार्यक्रम आयोजित कर डीआईजी एवं एसपी ने संयुक्त रूप से कुल 43 लोगों के बीच वापस किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 46 हजार 388 है। 

सहरसा पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान का यह छठा फेज है जिसमे आज 43 मोबाइल जो विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किया गया है आज उसी बरामद मोबाइल को उसके मालिकों को सुपुर्द किया जा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से छठा फेज मे आजतक कुल 245 मोबाइल वास्तविक धारकों को वापस किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख42 हजार 397 रुपया है।

NSIT
Nsmch

छोटू सरकार की रिपोर्ट