LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: फरार आरोपी की खैर नहीं, सहरसा में पुलिस ने घर की दीवार पर चिपकाया इश्तिहार, सरेंडर नहीं किया तो होगी बड़ी कार्रवाई

सहरसा जिले में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

Saharsa Police Put Notice on Wall Ask Accused to Surrender
पुलिस ने घर की दीवार पर चिपकाया इश्तिहार- फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नवहट्टा थाना क्षेत्र के केदली गांव में मंगलवार की शाम पुलिस ने एक फरार आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश के तहत इश्तिहार चिपका दिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे गांव में चर्चा और हलचल का माहौल बन गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से कानून की नजरों से बचता फिर रहा था। कई बार दबिश देने के बावजूद जब वह पुलिस के हाथ नहीं लगा तो आखिरकार अदालत का दरवाजा खटखटाया गया। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी के घर की दीवार पर बाकायदा इश्तिहार चस्पा कर दिया गया।

Diarch GO

नवहट्टा थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि केदली गांव के रहने वाले अभिनंदन कुमार, पिता सत्तो मुखिया, के खिलाफ कांड संख्या 227/25 दर्ज है। इस मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से दूर था। ऐसे में न्यायालय के निर्देश पर यह कानूनी कार्रवाई की गई है।

करीब चार बजे पुलिस टीम गांव पहुंची। अपर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार, एएसआई अनुज कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पूरे कानूनी नियमों का पालन करते हुए आरोपी के घर के बाहर इश्तिहार चिपकाया गया। पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों को भी इस कार्रवाई की जानकारी दी।

NSIT
Nsmch

इश्तिहार में साफ तौर पर लिखा गया है कि आरोपी निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत या पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करे। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संपत्ति कुर्की जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून से भागने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग कह रहे हैं कि अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है और फरार आरोपी के पास बचने का रास्ता बेहद कम रह गया है। अब देखना यह होगा कि आरोपी खुद सामने आता है या फिर पुलिस की अगली कार्रवाई का सामना करता है।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार