LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में छिपे 'मोस्ट वांटेड' अभिषेक झा को किया गिरफ्तार, एसपी हिमांशु कुमार ने किया खुलासा

Bihar News : सहरसा पुलिस ने दिल्ली से मोस्ट वांटेड अपराधी अभिषेक झा को गिरफ्तार किया है. पिछले कई सालों से पुलिस को इस अपराधी की तलाश थी......पढ़िए आगे

Bihar News : सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में छिपे '
मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे चर्चित अपराधी अभिषेक झा को गिरफ्तार कर लिया है। आज, 20 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी श्री हिमांशु कुमार ने इस गिरफ्तारी का खुलासा किया। सहरसा वासियों की निगाहें पिछले कई महीनों से इस अपराधी की गिरफ्तारी पर टिकी थीं। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की कार्यकुशलता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है, जिससे जिले के लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।

गिरफ्तार अपराधी अभिषेक झा मूल रूप से नवहट्टा थाना क्षेत्र के बलवा टोला (वार्ड नं. 03) का निवासी है। उस पर बिहरा थाना कांड संख्या 280/25 के तहत मामला दर्ज है। यह मामला 07 दिसंबर 2025 को बिहरा पेट्रोल पंप के समीप विशनपुर में हुई एक गंभीर घटना से संबंधित है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही अभिषेक फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

Diarch GO

एसपी हिमांशु कुमार ने जानकारी दी कि अभिषेक झा को देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दिल्ली में एक मजदूर के रूप में अपनी पहचान छुपाकर काम कर रहा था। सहरसा पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और उसे दिल्ली के उसके ठिकाने से धर दबोचा। अभिषेक का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और वह कई बड़े कांडों में वांछित रहा है।

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) श्री आलोक कुमार और साइबर डीएसपी श्री अजीत कुमार ने किया। टीम में जिला आसूचना इकाई (DIU) के दक्ष पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी शामिल थे। एसपी ने बताया कि इस गिरफ्तारी को कई लोग असंभव मान रहे थे, लेकिन पुलिस की टीम ने पेशेवर तरीके से काम करते हुए अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाकर जिले वासियों का विश्वास जीत लिया है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस अभिषेक झा से पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। एसपी हिमांशु कुमार ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सहरसा पुलिस का 'जीरो टॉलरेंस' अभियान जारी रहेगा। इस गिरफ्तारी के बाद बिहरा और नवहट्टा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन की इस तत्परता की सराहना की है। 

छोटू सरकार की रिपोर्ट