LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Saharsa storm and rain: सहरसा के नौहट्टा में तूफान का कहर! 6 घर तबाह, पेड़ गिरने से सड़क यातायात ठप

Saharsa storm and rain: सहरसा जिले के नौहट्टा में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। छह घरों की छतें उड़ गईं, दीवारें ढह गईं और एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। प्रशासन से राहत की मांग उठी।

Saharsa storm and rain

Saharsa storm and rain: सहरसा जिले के नौहट्टा नगर पंचायत में आज शनिवार (4 अक्टूबर 2025) की शाम आई तेज हवा और बारिश ने कहर बरपा दिया। अचानक आए इस तूफान ने वार्ड नंबर 17 और 18 में तबाही मचा दी। तूफानी हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई घरों की छतें उड़ गईं और दीवारें ढ़ह गईं। वहीं नौहट्टा एवं बिहरा थाना क्षेत्र के बीच बॉर्डर पर वर्षों का पूराना वृक्ष गिर गया। जहां यातायात ठप हो गया। यात्रि वृक्ष के निचे होकर निकल रहें हैं। पूरा सड़क बाधित हो गया है। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय इलाके में तेज बारिश के साथ आंधी चल रही थी। इसी दौरान छह परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों में दिलीप साह, पप्पू साह, अशोक साह, सोहलिया देवी, बिंदेस्वरी, और चंदेस्वरी शामिल हैं। इन सभी के घरों को तूफान ने बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है।

Diarch GO

6 घर हवा में उड़ने पर क्षति

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन सभी ने समझदारी दिखाते हुए समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है। कि प्रभावित परिवारों को तात्कालिक राहत और मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे फिर से अपने घरों का पुनर्निर्माण कर सकें।हालांकि सड़क पर पूराना वृक्ष गिरने से सिर्फ यातयात व्यवस्था ठप हैं। बल्कि वृक्ष गिरने से को छति नहीं हुईं हैं।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट