LATEST NEWS

  • Motihari EOU Raids
  • Bihar EOU Raid: बिहार में अहले सुबह EOU की रेड, BJP नेता के ठिकानों ताबड़तोड़ छापेमारी से

  • Patna Crime
  • Patna Crime News:पटना के VIP इलाके में चेन स्नैचिंग, सामान खरीदने निकली महिला को बनाया निशाना

  • Patna Traffic Diversions
  • Patna Traffic Update: पटना में मतगणना को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, गोलघर-बांकीपुर समेत इन मार्गों पर रोक

  •  Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी गुत्थी
  • Bihar Crime: बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और थैली सुरक्षित मिलने से उलझी

  • MLC Election Results 2026
  • MLC Election Results 2026: बिहार- यूपी समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की मतगणना जारी, 28 सीटों के

Bihar News : चार बच्चों की मां को 20 साल के युवक से हुआ इश्क, पंचायत से क्लिनिक तक पहुँची कहानी, गांव में चर्चा तेज

Bihar News: चार बच्चों की मां को 20 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया। मामला तब तूल पकड़ गया जब महिला अचानक अपने प्रेमी के घर पहुँच गई।....

Bihar News : चार बच्चों की मां को 20 साल के युवक से हुआ इश्क

Saharsa: जिले के सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पूर्वी पंचायत के गोरबगढ गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां को 20 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया। मामला तब तूल पकड़ गया। जब महिला अचानक अपने प्रेमी के घर पहुँच गई।

युवक के परिजनों ने मामले को गंभीर मानते हुए महिला के माता-पिता को बुलाया और गांव के गणमान्य लोगों के बीच पंचायत कराई। पंचायत में युवक के चाचा ने महिला के पिता को 10 हजार रुपये दिए। 

इसके बाद महिला को पतरघट बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर द्वारा गर्भपात की प्रक्रिया शुरू करने पर महिला ने विरोध किया और पुलिस की चेतावनी दी।

इसके बाद महिला घर लौट आई, लेकिन एक सप्ताह बाद वह फिर प्रेमी के घर सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव पहुँच गई और वहीं जीने-मरने की कसम खाने लगी। घटना के बाद गांव में भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर