LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

वर्दी में फूहड़पन बर्दाश्त नहीं! सहरसा में महिला जवानों के 'भोजपुरी डांस' पर गिजी गाज, दो ट्रेनर बर्खास्त

सहरसा में कटिहार से आई महिला होमगार्ड जवानों का वर्दी में फूहड़ डांस का वीडियो वायरल होने के बाद कमांडेंट ने सख्त कार्रवाई की है। दो ट्रेनरों को हटा दिया गया है और दोषी जवानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वर्दी में फूहड़पन बर्दाश्त नहीं! सहरसा में महिला जवानों के '

Saharsa - सहरसा में ट्रेनिंग समाप्त होने की खुशी में महिला होमगार्ड जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान सरकारी वर्दी पहने हुए भोजपुरी के फूहड़ और अश्लील गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं। जैसे ही यह वीडियो विभाग के आला अधिकारियों तक पहुँचा, महकमे में हड़कंप मच गया। सहरसा होमगार्ड कमांडेंट ने इसे अनुशासन का गंभीर उल्लंघन मानते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो ट्रेनर हटाए गए, भविष्य के लिए भी ब्लैकलिस्ट

कमांडेंट ने मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रेनिंग के दौरान मौजूद दो सेवानिवृत्त फौजियों (ट्रेनर्स) को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह भी आदेश जारी किया है कि इन दोनों को भविष्य में कभी भी किसी भी स्थान पर ट्रेनर के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।

Diarch GO

महिला जवानों से मांगा गया स्पष्टीकरण

यह वीडियो कटिहार से ट्रेनिंग के लिए सहरसा आई महिला जवानों का बताया जा रहा है। जवानों ने कुल पांच भोजपुरी गानों पर डांस किया और खुद ही उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। कमांडेंट ने संबंधित महिला जवानों से स्पष्टीकरण (Show Cause) मांगा है कि सरकारी वर्दी की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला यह कृत्य क्यों किया गया।

अनुशासन पर उठे सवाल

विभागीय सूत्रों के अनुसार, वर्दी में इस तरह का व्यवहार पुलिस बल के अनुशासन और प्रतिष्ठा के विरुद्ध है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी जवानों पर आगे की दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - छोटू सरकार