LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सहरसा में बेखौफ भीड़ का तांडव: बंधक छुड़ाने गई पुलिस पर हमला, पथराव में थानाध्यक्ष का फटा सिर

Bihar Police Attack: बिहार के सहरसा में पुलिस ने भीड़ के तांडव के बिच 2 दिन से बंधक और प्रताड़ना का शिकार ड्राइवर कि बचाई जान, उग्र भीड़ के हमले में थानाध्यक्ष का फटा सिर

बिहार पुलिस
सहरसा में बेखौफ भीड़ का तांडव: बंधक छुड़ाने गई पुलिस पर हमला- फोटो : social media

बिहार के सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा बिन टोली गांव में सोमवार को उस समय हिंसक झड़प हो गई, जब पुलिस टीम एक बंधक बनाए गए टेम्पो चालक को छुड़ाने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुए एक सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टेम्पो चालक को पकड़कर बंधक बना लिया था। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति बिगड़ गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया।

पतरघट थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल

भीड़ द्वारा किए गए इस भीषण पथराव में पतरघट थानाध्यक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। पत्थर लगने से थानाध्यक्ष का सिर फट गया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सड़क जाम और यातायात बाधित

वारदात के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मधेपुरा-अतलखा मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क पर उतरकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस बल मौके पर भेजी गई। काफी मशक्कत और समझा-बुझाकर पुलिस ने जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

जांच और सख्त कार्रवाई की तैयारी

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इस हमले को कानून-व्यवस्था पर गंभीर चोट बताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर झड़प में शामिल उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।