LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान से 82 लोगों के चेहरे पर लौटी ख़ुशी, पुलिस ने लौटाए गुम और चोरी हुए मोबाइल

Bihar News : सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान से 82 लोगों के चेहरे पर ख़ुशी लौट गयी है. पुलिस ने लोगों के खोये और चोरी हुए मोबाइल वापस कर दिए. जिनके मिलने की उन्होंने आशा नहीं की थी..पढ़िए आगे

Bihar News : सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान से 82 लोगों के चेहरे प
लोगों को मिली ख़ुशी - फोटो : diwakar

SAHARSA : जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने लोगों के 82 गुम और चोरी हुए मोबाइल वापस किये। जिसके बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। बता दें की बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के आदेशानुसार "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों के खोये और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर वापस किये जा रहे हैं।

इसी कड़ी में सहरसा पुलिस ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। पुलिस अधीक्षक सहरसा के नेतृत्व में फेज-2 के दौरान 42 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए गए। वहीं, फेज-3 में पुलिस उप महानिरीक्षक सहरसा के नेतृत्व में 40 और मोबाइल उनके धारकों को सौंपे गए।

Goal 2026

इस सराहनीय पहल से सहरसा के नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि लोगों के गुम हुए मोबाइल और अन्य सामान वापस किए जा सकें। सहरसा पुलिस की इस पहल से आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट