LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Murder in land dispute – जमीन विवाद में भतीजे ने बुजुर्ग चाचा पर बरसाई गोलियां, इलाज के दौरान हुई मौत

Murder in land dispute – जमीन विवाद में भतीजे ने बुजुर्ग चाच

Saharsa - खबर सहरसा से है जहाँ सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव में आपसी जमीनी विवाद में बदमाशों ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब 65 वर्षीय बुजुर्ग कैलाश चौधरी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्हें पांच गोलियां मारी गई जिसके बाद उन्हें आनन - फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

भतीजे पर लगा आरोप

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक कैलाश चौधरी और उसके भतीजे मनीष चौधरी के बीच पूर्व से ही एक जमीन का विवाद चल रहा था. मृतक के परिजनों की माने तो उक्त जमीन को लेकर मापी भी करवाई गई थी और गई थी और एक दूसरे का जमीन का सीमा भी निर्धारित कर दिया गया था लेकिन मनीष चौधरी मानने को तैयार नही था. 

इसी बीच जब आज कैलाश चौधरी सुबह सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी आरोपी मनीष चौधरी, सतीश चौधरी और प्रमोद चौधरी समेत अन्य लोगों ने कैलाश चौधरी को गोलियों से छलनी कर दिया. 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी में जुट गई है.।

NSIT
Nsmch

Report - diwakar dinkar