LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : सुपौल में उधारी नहीं देने पर हुई पान दुकानदार की हत्या, पीड़ित परिजनों से मिलने हेलीकॉप्टर से पहुंचे सांसद पप्पू यादव, मदद का दिया भरोसा

Bihar News : सुपौल में उधारी नहीं देने पर हुई पान दुकानदार क

SAHARSA : बीते दिनों सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैरो में हुए पान दुकानदार हत्याकांड के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

इस घटना में पान दुकानदार को उधारी (क्रेडिट) पर सामान नहीं देने के कारण उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल था।

पप्पू यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

सांसद ने मृतक के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटा और कहा कि वे न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। स्थानीय लोगों ने भी सांसद से मिलकर क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर की रिपोर्ट