LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Election 2025: महिषी विधानसभा में पूर्व BDO गौतम कृष्ण चुनावी मैदान में, राजद प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Bihar Election 2025: महिषी विधानसभा से राजद प्रत्याशी डॉ. गौतम कृष्ण ने BDO पद छोड़कर राजनीति में कदम रखा। जनता दे रही है जोरदार समर्थन, 4 नवंबर को नवहट्टा हाई स्कूल में जनसभा।

Bihar Election 2025
महिषी विधानसभा में मचा सियासी संग्राम- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिषी विधानसभा सीट इस बार सुर्खियों में है।महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार डॉ. गौतम कृष्ण ने सरकारी सेवा छोड़ राजनीति की राह पकड़ी है।सिर्फ चौदह महीनों की नौकरी के दौरान ही उन्होंने जनता के बीच ईमानदार और कर्मठ अधिकारी की छवि बना ली थी। अब वही लोग उन्हें विधायक के रूप में देखना चाहते हैं।

महिषी में देर रात दिखा जोश और नारों की गूंज

चुनाव प्रचार के दौरान महिषी की गलियां और बाजार देर रात तक “गौतम कृष्ण जिंदाबाद” के नारों से गूंजते रहे।हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर महागठबंधन के समर्थन में रैली निकालते नज़र आए। कई जगहों पर युवा हाथों में झंडे और पोस्टर लिए घूमते दिखे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया।

लाउडस्पीकर से जनता तक पहुंचाया संदेश

राजद कार्यकर्ताओं ने देर रात तक लाउडस्पीकर अभियान चलाया।जनता को बताया गया कि “4 नवंबर 2025 को नवहट्टा हाई स्कूल मैदान में डॉ. गौतम कृष्ण का जनसंपर्क कार्यक्रम” आयोजित होगा।लोगों से अपील की गई कि वे भारी संख्या में पहुंचें और महागठबंधन को मजबूती दें।

जनता के बीच बनी साफ-सुथरी छवि

महिषी के ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच एक ही बात चल रही है। जिस अधिकारी ने जनता के लिए काम किया, वही नेता बनकर आगे बढ़े। लोगों का मानना है कि डॉ. गौतम कृष्ण ने अपने छोटे कार्यकाल में विकास और पारदर्शिता का उदाहरण पेश किया।अब जनता उन्हें एक ईमानदार प्रतिनिधि के रूप में विधानसभा भेजना चाहती है।

NSIT
Nsmch

महिषी में बन रहा है नया राजनीतिक समीकरण

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, डॉ. गौतम कृष्ण की एंट्री से महिषी सीट का चुनाव मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। उनकी लोकप्रियता और प्रशासनिक अनुभव से राजद को इस क्षेत्र में बड़ी बढ़त मिल सकती है। वहीं, विपक्षी दलों के लिए यह सीट अब एक हॉट ज़ोन बन चुकी है।