LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: पैक्स के रवैये से परेशान किसान! धान खरीद में हो रहा बड़ा घालमेल, यहां तक पहुंची शिकायत

Bihar News: बिहार के सहरसा में पैक्स द्वारा सीमित धान खरीद से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पढ़िए आगे...

धान
धान की लिमिटेड खरीदारी से हड़कंप - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत नादो पंचायत में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) में धान खरीद को लेकर किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला सहकारिता विभाग द्वारा पैक्स को मात्र 3800 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिए जाने से सैकड़ों किसान परेशान हैं।

किसानों को भारी परेशानी 

पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार और प्रबंधक रूबी कुमारी की देखरेख में अब तक किसानों की समस्या को देखते हुए करीब 4500 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों का धान अब भी पैक्स परिसर और खेतों में पड़ा हुआ है, जो खराब होने की कगार पर है।

Diarch GO

जिला सहकारिता पदाधिकारी से लगाई गुहार 

पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि निर्धारित सीमा पूरी हो जाने के कारण आगे धान खरीद में परेशानी आ रही है। इसी को लेकर उन्होंने सैकड़ों किसानों के साथ जिला सहकारिता पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह से मिलकर धान खरीद का कोटा बढ़ाने की मांग की है।

किसानों की मांग 

किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही खरीद सीमा नहीं बढ़ाई गई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। फिलहाल किसान और पैक्स प्रबंधन दोनों ही जिला प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

NSIT
Nsmch

सहरसा से छोटू की रिपोर्ट