LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : पांच बच्चों और पत्नी को छोड़कर भाभी संग फरार हुआ पति, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Bihar News : पत्नी और पांच बच्चों को छोड़कर एक शख्स अपनी भाभी के साथ फरार हो गये. इस मामले को लेकर पीडिता ने न्याय की गुहार लगाई लगायी है......पढ़िए आगे

Bihar News : पांच बच्चों और पत्नी को छोड़कर भाभी संग फरार हुआ
भाभी संग देवर फरार - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : जिले के महिषी थाना क्षेत्र के खोनहा गांव की महिला रजिया ने महिला थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है की मेरा पति जागो सादा पिता बालेश्वर सदा आज कई सालों से मुझे छोड़कर अपनी भाभी संग फरार है। पीड़िता महिला ने कहा की मेरा खाना पीना खर्चा सभी बंद है।  मेरे पांच छोटे छोटे बच्चे है जिसमें अभी तीन मेरे साथ है दो दुधमुंहा घर पर है।

आगे रजिया ने महिला थाना के आवेदन में कहा कि मेरा पति मुझे जान से मारना चाहते है । कई बार प्रयास भी किया मगर मैं भागती रही। कहा की पिछले सोमवार को मैं  घर में सोई थी। तभी मेरे पति ने दो बजे रात को मेरे घर में तीन बदमाशों को मेरी हत्या करने की नियत से  भेज दिया था। सभी बदमाश गलत नियत से मुझे छूने लगे। जैसे ही मेरे गले को दबाना चाहा। मैं दांत काटकर हाथ छुड़ाकर भाग निकली और बीच गांव में जाकर हल्ला किया। जिसके बाद बदमाश भाग गए।

Diarch GO

पीड़िता ने कहा की मुखिया सरपंच सभी को इस मामले की जानकारी दी। सभी ने महिला थाना में आवेदन देने को कहा। जिसके बाद महिला थाना में आवेदन दी हूं। पीड़िता महिला ने सहरसा महिला थानाध्यक्ष सूजाता रानी से लिखित आवेदन देकर न्याय की गूहार लगाईं हैं। 

अब देखनेवाली बात होगी कि पीड़िता महिला को कब तक न्याय मिलतीं है। इस पूरी वारदात को खबर के माध्यम से देखते ही राजद नेता तनजीम अहमद ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। कहा की एनडीए की सरकार में पीड़िता महिला दर-दर की ठोकरें खा रहीं हैं। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। 

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट