LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : सहरसा के मोहनपुर में नवनिर्मित जीविका भवन का भव्य उद्घाटन, डीडीसी गौरव कुमार ने महिलाओं को कुटीर उद्योगों से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

Bihar News : सहरसा के ग्राम पंचायत मोहनपुर में नवनिर्मित जीविका भवन का भव्य उद्घाटन उप विकास आयुक्त (DDC) गौरव कुमार और अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया.....पढ़िए आगे

Bihar News : सहरसा के मोहनपुर में नवनिर्मित जीविका भवन का भव
जीविका भवन का उद्घाटन- फोटो : CHHOTU

SAHARSA : जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनपुर में नवनिर्मित जीविका भवन का भव्य उद्घाटन आज उप विकास आयुक्त गौरव कुमार (IAS), डायरेक्टर पुलक कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) आलोक कुमार मिश्रा एवं अन्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि जीविका भवन का निर्माण ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां केवल स्वयं सहायता समूहों तक सीमित न रहें, बल्कि सामूहिक उद्यमों एवं उत्पादन आधारित गतिविधियों को अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम करें।

उन्होंने जीविका दीदियों को दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मखाना प्रसंस्करण, मक्का आधारित उत्पाद, सहजन से निर्मित उत्पाद तथा अपराजिता फूल के प्रसंस्करण एवं विपणन जैसे कुटीर उद्योगों की संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं और यदि महिलाएं संगठित होकर उत्पादन कंपनी के माध्यम से कार्य करें तो उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

प्रखंड प्रमुख श्री शमीम अख्तर ने अपने संबोधन में जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि जीविका महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया भारती, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आलोक मिश्रा, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मनीष झा, क्षेत्रीय समन्वयक संतोष मिश्रा, प्रभावती संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष ललिता देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों जीविका दीदियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष उत्साह एवं गरिमा प्रदान की । नवनिर्मित जीविका भवन स्थानीय जीविका समूहों की बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं आजीविका संवर्धन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे ग्रामीण महिलाओं को अपने सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।

NSIT
Nsmch