LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : सहरसा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की हुई शुरूआत, जिलाधिकारी ने खुद खाई दवा

Bihar News : सहरसा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की हुई शुरूआ

SAHARSA : जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाते हुए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ आज सदर अस्पताल परिसर से जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने स्वयं दवा खाकर किया। इस अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों को डीईसी, आइवरमेक्टिन एवं एल्बेंडाजोल की दवा सेवन कराई जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले से फाइलेरिया जैसी गंभीर और स्थायी बीमारी का पूर्ण उन्मूलन करना है।

फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बड़ा जन अभियान

जिलाधिकारी ने बताया की स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि इस अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को दवा खिलाएंगे। इस दवा का सेवन फाइलेरिया संक्रमण को फैलने से रोकने में अत्यंत प्रभावी है। अभियान के दौरान जन सहभागिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, ताकि जिले के हर नागरिक तक यह पहल पहुंच सके। दवा सेवन के माध्यम से माइक्रोफिलेरिया पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकेगा, जिससे भविष्य में बीमारी के प्रसार पर रोक लगेगी।

किन लोगों को दवा नहीं दी जाएगी

सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद ने यह स्पष्ट किया गया कि गर्भवती महिलाएं, दो वर्ष से कम आयु के बच्चे एवं गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पात्रता मानदंडों का कड़ाई से पालन करेगी ताकि किसी को अनावश्यक दवा सेवन से असुविधा न हो।

जिलाधिकारी की अपील — “दवा जरूर खाएं, फाइलेरिया भगाएं”

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे दवा का सेवन अवश्य करें और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा — “फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो जीवनभर अपंगता का कारण बन सकती है। लेकिन इस अभियान के माध्यम से हम इसे जड़ से समाप्त कर सकते हैं। बस आवश्यकता है कि हर व्यक्ति इस दवा का सेवन ईमानदारी से करे।”

NSIT
Nsmch

जनजागरण और सामुदायिक सहयोग पर जोर

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार ने बताया की स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी सेविका, नगर निगम एवं स्वयंसेवी संस्थाएं इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पोस्टर-बैनर और माइक प्रचार के माध्यम से लोगों को फाइलेरिया और दवा सेवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद 

मौके पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार, उपाधीक्षक शिव शंकर मेहता,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी पुष्पा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय रंजन,जिला जन संपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, हॉस्पिटल मैनेजर शिम्पी, जिला प्रबंधक पिरामल से रिपुंजय कुमार, प्रोग्राम लीडर पिरामल से आलोक कुमार,जीविका से हेल्थ एंड नुट्रिशन ऑफिसर सुनील कुमार,अखलेश कुमार, भी. डी. सी. ओ. प्रवीण कुमार, शशि कांत, राकेश कुमार, जिला भी. बी. डी कंसलटेंट राजेश कुमार, बिभूति कुमार पिरामल से उपस्थित थे।

छोटू सरकार की रिपोर्ट