LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: सहरसा दौरे पर पहुंचे सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, बोले—हर गांव तक पहुँचाएँगे बैंकिंग सुविधा

Bihar News: बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार सहरसा पहुंचे. जहाँ उन्होंने कहा की उनका प्रयास हर गाँव तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने का है........पढ़िए आगे

Bihar News: सहरसा दौरे पर पहुंचे सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार
सहरसा पहुंचे प्रेम कुमार - फोटो : DIWAKAR

Saharsa: बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार शुक्रवार को विशेष दौरे पर सहरसा पहुँचे। उनका मुख्य उद्देश्य सहरसा और मधेपुरा में सहकारिता बैंक खोलने की योजना की समीक्षा करना था। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सहकारिता बैंकिंग व्यवस्था से हर छोटे-बड़े व्यवसायी, किसान और सामान्य नागरिक को आसान वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएँ। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा“हमारा विज़न है कि सहकारिता बैंक और पैक्स के माध्यम से ग्रामीण-शहरी जनता को कर्ज़, बचत और अन्य वित्तीय सुविधाएँ सीधे उनके क्षेत्र में मिलें। जल्द ही सहरसा और मधेपुरा में दो नए सहकारिता बैंक खोले जाएंगे।” उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग की ओर से हर पंचायत में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के जरिए सीएससी केंद्र खोले गए हैं, जहाँ निवास, आय, जाति और जन्म प्रमाणपत्र जैसी सेवाएं मिल रही हैं।

लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सहरसा जिले में मंत्री के दावे फेल नज़र आ रहे हैं। अधिकांश पैक्स केंद्रों पर सीएससी सेवाएँ नहीं मिल रहीं। कई जगह किसानों को न तो धान सरकारी मूल्य पर बेचना संभव हो रहा है और न ही खाद उचित मूल्य पर मिल पा रहा है। यही नहीं, पैक्स गोदाम के लिए दिए गए कंप्यूटर और इन्वर्टर भी निजी स्वार्थ में अध्यक्ष और प्रबंधक अपने घरों में इस्तेमाल कर रहे हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि अगर विभाग सख्ती नहीं करेगा तो सहकारिता की जड़ें मज़बूत नहीं हो पाएंगी।

Diarch GO

फिर भी सहरसा के कई व्यापारियों और किसान नेताओं ने मंत्री की इस योजना का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अगर इसे सही तरीके से लागू किया जाए तो यह क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।

इस मौके पर मंत्री प्रेम कुमार के साथ जिला सहकारिता पदाधिकारी जयप्रकाश कुमार, नवहट्टा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी भरत भूषण समेत कोसी क्षेत्र—सुपौल, सहरसा और मधेपुरा के सहकारिता अधिकारी मौजूद थे। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा हम बिहार में सहकारिता के माध्यम से विकास को गति देना चाहते हैं। हर व्यक्ति तक कर्ज़ और वित्तीय सेवाएँ सहज रूप से पहुँचें, यही हमारी प्राथमिकता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - दिवाकर कुमार दिनकर