LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, बिहार के दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Pragati Yatra: सीएम नीतीश आज जाएंगे सहरसा, प्रगति यात्रा के तहत करोड़ों का देंगे सौगात, छात्रावास, स्मार्ट क्लास सहित इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PRAGATI YATRA: सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की यात्रा पर हैं। इसके तहत सीएम आज सहरसा जाएंगे। जहां करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

 CM Nitish
CM Nitish visit Saharsa - फोटो : social media

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश आज यानी 23 जनवरी को सहरसा जाएंगे। सहरसा में सीएम नीतीश के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। सीएम के आगमन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि सीएम नीतीश 23 जनवरी यानी आज के बाद सीधे 27 जनवरी को प्रगति यात्रा पर जाएंगे। 24,25 और 26 जनवरी को सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का कोई कार्यक्रम नहीं है। सीएम नीतीश तीसरे चरण की प्रगति यात्रा पर हैं।

सहरसा को देंगे करोड़ों की सौगात 

सीएम नीतीश कुमार के गुरुवार को प्रस्तावित दौरे के लिए मेनहा और विशनपुर गांवों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेनहा से विशनपुर तक की सड़कों और मार्ग में स्थित सभी सरकारी संस्थानों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मेनहा महादलित टोला में पक्की सड़क, बिजली, जल नल, पशु शेड, बकरी शेड, इंदिरा आवास, पेंशन और शौचालय जैसी सुविधाएं लाभार्थियों तक पहुंचाई गई हैं। मेनहा स्वास्थ्य उपकेंद्र को नए भवन की चहारदीवारी और रंग-रोगन के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया है।

बच्चों को मिला नया उत्साह

मेनहा मुसहरी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक पेंटिंग और स्लोगन के साथ सजाया गया है। केंद्र के पास पोषण वाटिका बनाई गई है और सभी बच्चों को नई पोशाकें प्रदान की गई हैं। तिलावे नदी के किनारे एक भव्य गेट और टेंट लगाए गए हैं, जहां पर बैरिकेडिंग भी की गई है। विशनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय को चहारदीवारी और विभिन्न पेंटिंग्स के साथ सजाया गया है। पूरे विद्यालय परिसर को रंग-रोगन कर पुस्तकालय और स्मार्ट क्लास को सुसज्जित किया गया है। मुख्यमंत्री इस पुस्तकालय और स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करेंगे। पंचायत सरकार भवन को भी पूरी तरह सजाया गया है

आवासीय विद्यालय तैयार

मेनहा सहरबा गांव में 45 करोड़ की लागत से बना 520 सीटों वाला अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय पूरी तरह तैयार हो चुका है। मुख्य भवन, छात्रावास, शिक्षक आवास, खेल मैदान आदि का कार्य पूरा हो गया है। बिजली, पेयजल और बेड जैसी सुविधाएं भी कमरों में उपलब्ध हैं। परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल के लिए पंडाल बनाया गया है। विद्यालय के पास हेलीपैड तैयार किया गया है, जिसकी बैरिकेडिंग की जा चुकी है।

NSIT
Nsmch

सीएम का दौरा कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेलीपैड पर हवाई मार्ग से लैंड करेंगे और सीधे छात्रावास में प्रवेश कर उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और स्वास्थ्य उपकेंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पोखर, नदी, खेल मैदान और पंचायत सरकार भवन का दौरा करेंगे। प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं, और स्थानीय अधिकारी तथा जदयू कार्यकर्ता लगातार कैंप कर रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा न हो।

पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

हेलीपैड और छात्रावास के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। तिलावे नदी और मेला ग्राउंड के आसपास भी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। विशनपुर विद्यालय और पंचायत सरकार भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।