LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, इनके खाते में भेजी गई 25-25 हजार रुपए, बिहार चुनाव से पहले किया था घोषणा

Bihar News:

Bihar News: सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, इनके खाते में भेजी गई

Bihar News:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास मित्रों को बड़ी सौगात दी है। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ने ऐलान किया था कि विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को डिजिटल रूप से सशक्त किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत कार्यरत प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए एकमुश्त 25 हजार रुपये की राशि देने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में सहरसा में विकास मित्र को 25 25 हजारी रुपए भेजी जा चुकी है जिसके बाद उन्होंने टैब लेकर अपनी खुशी जारी की है। 

सीएम नीतीश ने किया था घोषणा 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर विकास मित्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें टैब उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और प्रभावी ढंग से जरूरतमंदों तक पहुंचा सकें। टैब खरीदने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रति विकास मित्र 25 हजार रुपये की राशि पहले ही भेजी जा चुकी है। खबर सहरसा जिले से है। जहां महिषी प्रखंड सभागार में महिषी और नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के सभी विकास मित्रों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। 

विकास मित्रों ने खरीदा टैबलेट 

बैठक के दौरान सैकड़ों विकास मित्रों ने अपने हाथों में टैब लेकर खुशी जाहिर की और सरकार के इस कदम का स्वागत किया। नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के हाटी पंचायत के विकास मित्र सुनील सादा ने बताया कि अब सरकारी कार्य टैब के माध्यम से किए जाएंगे। टैब की मदद से ऑनलाइन विकास रजिस्टर 2.0 पर कार्य किया जाएगा, जिससे योजनाओं की मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग में पारदर्शिता आएगी और काम में तेजी होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विकास मित्रों के साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

टैबलेट खरीदने के लिए मिली 25 हजार रुपए 

अधिकारियों ने बताया कि टैब के जरिए डिजिटल व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सकेगा। गौरतलब हो कि, सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर बताया था कि बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत कार्यरत प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए एकमुश्त 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार “न्याय के साथ विकास” के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

NSIT
Nsmch

चुनाव से पहले किया था ऐलान 

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग तक सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें टैबलेट क्रय के लिए यह राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, ताकि लाभुकों के डाटा संधारण और अन्य प्रशासनिक कार्यों में उन्हें सुविधा मिल सके।

सहरसा से छोटू की रिपोर्ट