LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: बिहार में रहस्यमय ढंग से लापता हुई शिक्षिका, पिता का हैरान करने वाला खुलासा, खोज में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के सहरसा से एक शिक्षिका रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। शिक्षिका यूपी की रहने वाली है। अचानक शिक्षिका के लापता होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पढ़िए आगे..

शिक्षिका
शिक्षिका हुई गायब - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में रहस्यमय ढंग से शिक्षिका के गायब होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है शिक्षिका यूपी की रहने वाली थी तो सहरसा में शिक्षिका थी। दरअसल मामला सहरसा जिले में कहरा प्रखंड के मुरली बसंतपुर ग्राम पंचायत का है। जहां एनपीएस भुसवर डीह में तैनात शिक्षिका तृप्ति शुक्ला 16 सितंबर से रहस्यमय ढंग से लापता है। 

अचानक गायब हुई शिक्षिका 

लापता तृप्ति शुक्ला मूल रुप से कानपुर देहात निवासी है। शिक्षिका के गायब होने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। शिक्षिका के पिता ने सदर थाना में मामला दर्ज कराते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक तृप्ति सहरसा के नया बाजार स्थित एक मकान में साथी शिक्षिका सपना कुमारी के साथ रहती थी।

दवा लाने गई और फिर...

16 सितंबर को उसने अपनी मां से बात करते हुए बताया कि तबीयत खराब है और दवा लेने बाजार जा रही है। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस छापेमारी अभियान चलाकर युवती के बरामदगी की कोशिश में जुटी है।

शादी की नीयत से छोड़ा घर 

परिजनों ने बताया कि तृप्ति की अक्सर वैशाली जिले के महनार निवासी प्रयाग सैनी नामक युवक से बातचीत होती थी। तृप्ति ने परिजनों से उसकी शादी की इच्छा भी जताई थी। पिता का अनुमान है कि बेटी उसी युवक के साथ शादी की नीयत से घर छोड़कर गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

NSIT
Nsmch