LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Saharsa Tejashwi Yadav: सहरसा में बिहार अधिकार यात्रा की एंट्री! तेजस्वी यादव ने वोट चोर गद्दी छोड़ का दिया नारा

Saharsa Tejashwi Yadav: बिहार अधिकार यात्रा सहरसा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। महिषी विधानसभा के गरौल चौक पर तेजस्वी यादव का हजारों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Saharsa Tejashwi Yadav
सहरसा में बिहार अधिकार यात्रा- फोटो : NEW4NATION

Saharsa Tejashwi Yadav:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार अधिकार यात्रा ने आज सहरसा जिले में दस्तक दी। यात्रा की शुरुआत सहरसा स्टेडियम से हुई और वहां से काफिला निकलकर सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा होते हुए महिषी विधानसभा क्षेत्र के गरौल चौक पहुंचा। इसके बाद यात्रा का अगला पड़ाव समस्तीपुर रहा।

महिषी में तेजस्वी यादव का स्वागत

महिषी विधानसभा क्षेत्र के गरौल चौक पर हजारों कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। भीषण गर्मी के बावजूद लोग लंबे समय तक उनके इंतजार में खड़े रहे।कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और बैनरों के साथ यात्रा का स्वागत किया।स्थानीय राजद नेता मोहम्मद अख्तर हुसैन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संगठित कर यह स्वागत सुनिश्चित किया।

Diarch GO

स्थानीय उम्मीदवार को लेकर कार्यकर्ताओं की मांग

महिषी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर तेजस्वी यादव से एक स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की मांग रखी। उनका कहना था कि क्षेत्रीय उम्मीदवार से जनता का जुड़ाव और संगठन की मजबूती दोनों बढ़ेंगे।तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर उनका आभार जताया और कहा कि जनता की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर  की रिपोर्ट