LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Biihar politics - बिहार सरकार के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर लाइव आकर दो युवकों ने गोलियों से भुनने की दी चेतावनी

Biihar politics - बिहार सरकार के मंत्री को गोलियों से भुनने की धमकी मिली है। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Biihar politics - बिहार सरकार के मंत्री को मिली जान से मारने

Saharsa  - बिहार सरकार में पीएचईडी मंत्री व भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह बबलू को जान से मारने की धमकी दी गई है। दो  दिन पहले फेसबुक लाइव पर आकर दो युवक ने मंत्री को गोलियों से भुनने की धमकी दी है। इसकी पुष्टि खुद नीरज बबलू ने की है।

सहरसा स्थित अपने आवास पर उन्होंने मीडिया से  बात करते हुए जानकारी दी। नीरज बबलू ने बताया कि युवकों ने कहा कि वे क्षेत्र में पब्लिक मूवमेंट करेंगे और मंत्री को गोलियों से भून देंगे। इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

Diarch GO

दोनों युवकों की पहचान में जुटी पुलिस

मंत्री ने तुरंत सुपौल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। इसके बाद साइबर थाना, सुपौल में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक अररिया जिले का निवासी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

भ्रम फैलाने की साजिश

मंत्री बबलू ने जोर देकर कहा कि प्रशासन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पूरी मजबूती से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं पाएगा। मंत्री ने यह भी जोड़ा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिशें बढ़ जाती हैं, जिसे उन्होंने विपक्षी ताकतों द्वारा माहौल बिगाड़ने और भ्रम फैलाने की साजिश बताया।

NSIT
Nsmch

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस और प्रशासन जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाएगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और जनता की सेवा तथा विकास कार्यों के प्रति उनका संकल्प अडिग है।